आसींद (रूप लाल प्रजापति) । जिले की आसींद उपखंड क्षेत्र की आमेसर ग्राम पंचायत कस्बे कुमारो की झोपड़ियां शिवनगर में कई वर्षों पुराना आम रास्ते का अतिक्रमण हटाया। ग्राम पंचायत सरपंच बाबूलाल मेघवंशी ने बताया कि जेसीबी चलाकर गांव के मुख्य मार्ग में सड़क पर पानी भरे रहने की समस्या से निजात दिलाने के लिए आम रास्ते का सभी की सहमति और ग्राम पंचायत द्वारा नोटिस भेजकर रास्ते से अतिक्रमण हटाया। आम रास्ता खुला होने से शिव नगर कुमार की झोपड़ियां का मुख्य मार्ग सीसी रोड का निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। ग्रामीण पीपाडा ने बताया कि आने - जाने में परेशानी होती है अब सीसी रोड बन जाने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। पहले नाली व सड़क नहीं होने से बारिश के दिनों में बड़ी समस्या हो जाती थी।